←Back

Showing posts with label झुक जइयो तनिक रघुवीर. Show all posts
Showing posts with label झुक जइयो तनिक रघुवीर. Show all posts

Saturday, July 4, 2026

झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है |
 सिया मेरी छोटी है,
 लली मेरी छोटी है,

 तुम हो बड़े बलवीर,
 सिया मेरी छोटी है |
 झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है ||

 जय माला लिए,
 कब से है ठाड़ी,
 दूखन लागों शरीर,
 सिया मेरी छोटी है,
झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है ||

 तुम तो हो राम जी,
 अयोध्या के राजा,
और हम है जनक के गरीब,
सिया मेरी छोटी है,
झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है ||

लक्ष्मण ने भाभी की,
दुविधा पहचानी,
 राम जी के चरणो में,
वो झुक गए है ज्ञानी,
 सब कहे जय जय रघवीर,
 प्रभु जी क्या जोड़ी है,
सिया मेरी छोटी है,
 झुक जइयो तनिक रघुवीर,
सिया मेरी छोटी है ||

 झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है,
सिया मेरी छोटी है,
लली मेरी छोटी है,
तुम हो बड़े बलवीर,
सिया मेरी छोटी है,
झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है ||