←Back

Showing posts with label प्रेम नगर मत जाना मुसाफ़िर. Show all posts
Showing posts with label प्रेम नगर मत जाना मुसाफ़िर. Show all posts

Saturday, July 4, 2026

 प्रेम नगर मत जाना मुसाफ़िर 


 प्रेम नगर मत जाना मुसाफ़िर ।

 प्रेमनगर का पंथ कठिन है
 ऊँचे शिखर ठिकाना मुसाफ़िर ।

 प्रेमनगर की नदियां गहरी
 लाखों लोग डुबाना मुसाफ़िर ।

 प्रेमनगर की सुंदर परियां
 सब जग देख लुभाना मुसाफ़िर।


 ब्रह्मानंद कोई बिरला पहुंचे
 पावे पद निर्वाणा मुसाफ़िर ।