←Back

Showing posts with label भगवान मेरी नैया उस पार. Show all posts
Showing posts with label भगवान मेरी नैया उस पार. Show all posts

Wednesday, June 24, 2026

भगवान मेरी नैया
 उस पार लगा देना ।
 अब तक तो निभाया है,
 आगे भी निभा देना ॥

 दल बल के साथ माया,
 घेरे जो मुझ को आ कर ।
 तुम देखते ना रहना,
 झट आ के बचा लेना ॥

 भगवान मेरी नैया
 उस पार लगा देना ।
 संभव है झंझटों में मै

 तुझ को भूल जाऊं ।
 पर नाथ कहीं तुम भी
 मुझ को ना भुला देना ॥

 भगवान मेरी नैया
 उस पार लगा देना ।
 तुम देव मैं पुजारी

तुम ईश मैं उपासक ।
 यह बात सच है तो फिर
 सच कर के दिखा देना ॥

 भगवान मेरी नैया
उस पार लगा देना ।