रे मन! ये दो दिन का मेला रहेगा।
कायम न जग का झमेला रहेगा॥
किस काम ऊँचा जो
महल तू बनाएगा।
किस काम का लाखों
जो तोड़ा कमाएगा॥
रथ-हाथियों का झुण्ड भी
किस काम आएगा।
तू जैसा यहाँ आया था
वैसा हीं जाएगा॥
तेरे हीं सफ़र में सवारी की खातिर।
कन्धों पै गठरी का मैला रहेगा॥