तेरी शरण में आयो दाता मुझको क्या फ़िकर है। तुझको फिकर दुनिया की दाता लेता सबकी खबर है।
१ विश्वपति विश्वम्भर दाता ,पूरण सरासर है कोठी से ब्रह्मांड तक दाता शाह बड़ा जबर है
तेरी शरण में आयो दाता मुझको क्या फ़िकर है।
२ कर्मो के अनुसार पदारथ ,पहुंचाता घर घर है। कीड़ी से हाथी तक दाता ,देता सबको गुजर है।
तेरी शरण में आयो दाता मुझको क्या फ़िकर है।
३ संसार भर के सारे प्राणी ,तेरे आधार पर है। तेरे दर से लेते दाता ,करते सभी बसर हैं
तेरी शरण में आयो दाता मुझको क्या फ़िकर है।
४ जिसको नहीं विश्वास तेरा ,रोटा फिरता दर दर ,अचलराम विश्वास कर के रहता बेफिकर है।
तेरी शरण में आयो दाता मुझको क्या फ़िकर है। तुझको फिकर दुनिया की दाता लेता सबकी खबर है।
तेरी शरण में आयो दाता
मुझको क्या फ़िकर है।
तेरी शरण में आयो दाता
मुझको क्या फ़िकर है।
तेरी शरण में आयो दाता
मुझको क्या फ़िकर है।
तेरी शरण में आयो दाता
मुझको क्या फ़िकर है।
तुझको फिकर दुनिया की दाता
लेता सबकी खबर है।