पत्ता पत्ता डाली डाली
मेरी श्याम वसदा ।
सारी सृष्टि दा यह मालिक
मेरा श्याम सांवरा ॥
साँसों की माला श्याम पुकारे,
राधे राधे श्याम उचारे ।
मेरी साँसों की माला
विच्च मेरा श्याम वसदा ॥
पत्ता पत्ता…
दीवानी हो गयी दर तेरे आके,
जग को मैं भूल बैठी तुझे अपना के ।
जग को याद अब नहीं करना,
रूह विच्च श्याम वसदा ॥
पत्ता पत्ता…
राधे राधे जिसने गाया,
श्याम ने उसको अपना बनाया ।
राधे रानी के सहारे सारा जग चलदा ॥
पत्ता पत्ता…
नैना श्याम के प्रेम प्याले,
पीवन वाले पीवे भर भर प्याले ।
ओहनू मस्ती विच मिलदा
मेरा श्याम सावरा ॥
पत्ता पत्ता…