मैं थाने सिवरू गजानन देवा

  मैं थाने सिवरू गजानन देवा   वचनों रा पालनहारा जी ओ,  सरस्वती मात शारदा ने सिवरू  हिरदे करो नी उजियाला जी ओनिन्दरा निवारू भोलेनाथ ने निन्दर...

Showing posts with label Ram Bhajan. Show all posts
Showing posts with label Ram Bhajan. Show all posts

Wednesday, November 4, 2026

चित्रकूट के घाट घाट पर भीलनी जोवे बाट

🙏 राम मेरे घर आना | चित्रकूट के घाट घाट पर भीलनी जोवे बाट | भावपूर्ण श्रीराम भजन

जय श्री राम 🙏

भक्ति और प्रेम का सच्चा अर्थ समझाने वाला यह सुंदर भजन भगवान श्रीराम के प्रति एक भक्त के निश्छल प्रेम और समर्पण को दर्शाता है।

चित्रकूट की पावन भूमि पर एक भीलनी माता अपने प्रभु श्रीराम की राह देख रही है। उसके पास न सुंदर आसन है, न स्वादिष्ट भोजन, न मेवा-मिष्ठान और न ही कोई राजसी व्यवस्था। उसके पास है तो केवल सच्चा प्रेम, श्रद्धा और प्रभु के स्वागत की अटूट इच्छा।

वह बड़े भोलेपन से प्रभु को अपने घर आने का निमंत्रण देती है—

"राम मेरे घर आना, राम मेरे घर आना।"

यह भजन हमें सिखाता है कि भगवान को धन-दौलत, दिखावा और महंगे उपहार नहीं, बल्कि भक्त का सच्चा प्रेम और निर्मल हृदय प्रिय होता है।

आइए, इस मधुर श्रीराम भजन को सुनें और प्रभु श्रीराम की भक्ति में मन को आनंदित करें।

भजन के सुंदर बोल

चित्रकूट के घाट घाट पर,
भीलनी जोवे बाट,
राम मेरे घर आना,
राम मेरे घर आना॥

आसन नहीं है रामा, कहाँ मैं बिठाऊँ,
टूटी पड़ी है खाट,
खाट पे बिछा पुराना टाट,
राम मेरे घर आना॥

भोजन नहीं है रामा, क्या मैं जिमाऊँ,
ठंडी पड़ी है घाट,
घाट में डालूँ ठंडी छाछ,
राम मेरे घर आना॥

मेवा नहीं है रामा, क्या मैं चढ़ाऊँ,
छोटे-बड़े हैं पेड़,
पेड़ पे लगे हुए हैं बेर,
राम मेरे घर आना॥

झूला नहीं रामा, काहे में झुलाऊँ,
हरे-भरे हैं पेड़,
पेड़ पर झूले सीताराम,
राम मेरे घर आना॥

चित्रकूट के घाट घाट पर,
भीलनी जोवे बाट॥

🙏 भजन का संदेश

सच्ची भक्ति किसी साधन या वैभव की मोहताज नहीं होती। प्रभु के प्रति प्रेम, विश्वास और समर्पण ही सबसे बड़ा उपहार है।

जय श्री राम 🚩

यदि आपको यह भजन अच्छा लगे तो इसे अपने परिवार और मित्रों के साथ अवश्य साझा करें।

भजन सत्संग – भक्ति, भजन और आध्यात्मिक आनंद का संगम।

सुंदर भजनों के संग्रह हेतु आप मोबाईल एप इस लिंक से डाउन कर सकतें है। 

https://play.google.com/store/apps/details?id=bhajan.book


Monday, October 26, 2026

चंदा छुप जा रे बादल में

 चंदा छुप जा रे बादल में
 म्हारो राम गयो वनवास
 राम गयो वनवास म्हारो
 लखन गयो वनवास
चंदा छुप जा रे बादल में
म्हारो राम गयो वनवास

राम बिना मारी सुनीअयोध्या
लखन बिना ठकुराई
 सीताबिना म्हारी सुनो रसोई
         कौन करे चतुराई fdf r5
चंदा छुप जा रे बादल मे
 म्हारो राम गयो वनवास

आगे आगे राम चलत है
पीछे लक्ष्मण भाई
बीच बीच मे चलत जानकी
शोभा वरणी न जाई
चंदा छुप जा रे बादल मे
 म्हारो राम गयो वनवास

सावन बरस भादवो बरसे
 पवन चले पुरवाई
वॄक्ष के निचे तीनो भीगे
राम लखन सीता माई
चंदा छुप जा रे बादल मे
म्हारो राम गयो वनवास


रावण मार राम घर
 आये घर घर बटत बधाई
मात कौसल्या करत आरती
तुलसीदास जस गाई
चंदा छुप जा रे बादल मे
म्हारो राम गयो वनवास    


Friday, October 23, 2026

झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है |
 सिया मेरी छोटी है,
 लली मेरी छोटी है,

 तुम हो बड़े बलवीर,
 सिया मेरी छोटी है |
 झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है ||

 जय माला लिए,
 कब से है ठाड़ी,
 दूखन लागों शरीर,
 सिया मेरी छोटी है,
झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है ||

 तुम तो हो राम जी,
 अयोध्या के राजा,
और हम है जनक के गरीब,
सिया मेरी छोटी है,
झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है ||

लक्ष्मण ने भाभी की,
दुविधा पहचानी,
 राम जी के चरणो में,
वो झुक गए है ज्ञानी,
 सब कहे जय जय रघवीर,
 प्रभु जी क्या जोड़ी है,
सिया मेरी छोटी है,
 झुक जइयो तनिक रघुवीर,
सिया मेरी छोटी है ||

 झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है,
सिया मेरी छोटी है,
लली मेरी छोटी है,
तुम हो बड़े बलवीर,
सिया मेरी छोटी है,
झुक जइयो तनिक रघुवीर,
 सिया मेरी छोटी है ||        

Monday, October 12, 2026

मैंरे श्री राम मुझे चरणों में पनाह देना।

 

 मैंरे श्री राम  मुझे चरणों में पनाह देना। 

जो भटक जाऊं  कभी , दिल में इशारा देना ,

थाम कर हाथ मेरा राह  पे लौटा लेना। 

लोग कहते है कि हे राम तुम दयालु हो ,

क्यूँ  किरपा की नजर फिर हम तलक न आती है। 

तेरी किरपा के सुने हैं कई किस्से मैंने ,

क्यूँ  महर की नजर फिर हम तलक  न आती है। 

हाँ मैं पापी हूँ अधमी हूँ अपना लेना ,

थाम कर हाथ मेरा राह  पे लौटा लेना। 

मैंरे श्री राम  मुझे चरणों में पनाह देना। 

जो भटक जाऊं  कभी , दिल में इशारा देना ,

थाम कर हाथ मेरा राह  पे लौटा लेना। 

तुमने तारे हैं कई लाख यों बहाने से ,

हम तेरी राह यों ही रोज तके  जाते है। 

तेरी मुस्कान की कायल हैं दुनियां सारी ,

तेरे दीदार को तरस तरस  ही जाते है। 

कर के कोई भी बहाना हमे अपना लेना 

थाम कर हाथ मेरा राह  पे लौटा लेना। 

मैंरे श्री राम  मुझे चरणों में पनाह देना। 

जो भटक जाऊं  कभी , दिल में इशारा देना ,

थाम कर हाथ मेरा राह  पे लौटा लेना। 

Lyrics By AVIRAJ

रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया

रामा रामा रटते रटते
बीती रे उमरिया
 रघुकुल नंदन कब आओगे
 भीलनी की डगरिया
 रमा रामा रटते रटते
बीती रे उमरिया
 मैं शबरी भीलनी की जाई
 भजन भाव नहीं जानू रे
 राम तुम्हारे दर्शन के हित
 वन में जीवन पालू रे
 चरण कमल से निर्मल कर दो
 दासी की झोपड़ियां

 रोज सवेरे बन में जाकर
फल चुन चुन कर लाऊंगी
 अपने प्रभु के सन्मुख रखकर
 प्रेम से भोग लगाऊंगी

प्रेम से भोग लगाऊंगी
 मीठे मीठे बेरों कि मैं
 भर लाई छबरिया
 रामा रमा राटते राटते
 बीती रे उमरिया

 सुंदर श्याम सलोनी सूरत
 नैनन बीच बसाऊंगी
 पद पंकज की राजधरी
 मस्तक जीवन सफल बनाऊंगी,
 प्रभु जी मुझको भूल गए क्या
 क्यों ना ली खबरिय

 राम तेरे दर्शन की प्यासी मैं
अबला एक नारी हूं,
 दर्शन बिन दो नैना तरसे सु
न लो बड़ी दुखियारी हूं,
 मुझको दर्शन दे दो दो दयामय
 डालो एक नजरिया
 भीलनी की डागरिया

 रामा रमा रटत..
बीती रे उमरिया

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन


 श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन
हरण भवभय दारुणम्।
 नव कंज लोचन, कंज मुख कर
 कंज पद कंजारुणम्॥

 कन्दर्प अगणित अमित छवि,
 नव नील नीरद सुन्दरम्।
 पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचि
 नौमि जनक सुतावरम्॥

 भजु दीनबंधु दिनेश दानव
 दैत्य वंश निकन्दनम्।
 रघुनन्द आनन्द कन्द कौशल
 चन्द्र दशरथ नन्द्नम्॥

 सिर मुकुट कुंडल तिलक चारू
 उदारु अंग विभूषणम्।
 आजानुभुज शर चाप-धर,
 संग्राम जित खरदूषणम्॥

 इति वदति तुलसीदास,
 शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
 मम ह्रदय कंज निवास कुरु,
 कामादि खल दल गंजनम्॥
.
 मन जाहि राचेऊ मिलहि सो वर
सहज सुन्दर सांवरो।
 करुणा निधान सुजान
शील सनेह जानत रावरो॥ 

रघुबर तुमको मेरी लाज

 रघुबर तुमको मेरी लाज

सदा सदा मैं शरण तिहारी,

 तुम हो दीन दयाल 

रघुबर तुमको मेरी लाज

पतित उधारन विरद तिहारो , 

श्रवन न सुनी आवाज

हूँ तो पतित पुरातन कहिये , 

पार उतारो जहाज रघुबर

पार उतारो जहाज .रघुबर ...

अघ खण्डन दुख भंजन जन के , 

यही तिहारो काज

रघुबर यही तिहारो काज

तुलसीदास पर किरपा कीजे , 

भक्ति दान देहु आज

रघुबर भक्ति दान देहु आज ,

रघुबर तुमको मेरी लाज 

वन चले राम रघुराई

 वन चले राम रघुराई,
 संग में सीता माई,
राजा जनक की जाई।

 आगे आगे राम चलत हैं,
 पीछे लक्ष्मण भाई,
 बीच बीच में चले जानकी,
 तीन लोक री मायी,
 वन चले राम रघुराई,
संग में सीता माई,
 राजा जनक की जाई।

 राम बिना म्हारी सूनी अयोध्या,
 लखन बिना ठकुराई,
सीता बिना म्हारों सूनों रसोड़ो,
कौन करे चतुराई,
वन चले राम रघुराई,
संग में सीता माई,
राजा जनक की जाई।

 सावन बरसे भादवो गरजै,
 पवन चले पुरवैयां,
एक वृक्ष के नीचे भीगे,
राम लखन सीता मैयां,
वन चले राम रघुराई,
संग में सीता माई,
राजा जनक की जाई।

 रावण मार राम घर आए,
घर घर बटत बधाई,
सुर नर मुनि जन करे आरती,
 तुलसी दास जस गैया,
वन चले राम रघुराई,
 संग में सीता माई,
राजा जनक की जाई।

वन चले राम रघुराई,
संग में सीता माई,
 राजा जनक की जाई। ,
 राजा जनक की जाई।  

हमारे साथ श्री रघुनाथ


 हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
 किस बात की चिंता ।
शरण में रख दिया जब माथ
 तो किस बात की चिंता
 किया करते हो तुम दिन रात
क्यों बिन बात की चिंता ।

 तेरे स्वामी को रहती है,
 तेरे हर बात की चिंता ।
 हमारे साथ श्री रघुनाथ
तो किस बात की चिंता ।
 हामारे साथ श्री रघुनाथ तो
 किस बात की चिंता ।

 न खाने की, न पीने की,
 न मरने की, न जीने की ।
 रहे हर स्वास में भगवान के,
 प्रिय नाम की चिंता ।
 हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
 किस बात की चिंता ।

 विभीषण को अभय वर दे किया
 लंकेश पल भर में ।
 उन्ही का हाँ कर रहे गुण गान
तो किस बात की चिंता ।
 हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
 किस बात की चिंता ।

 हुई भक्त पर किरपा,
 बनाया दास प्रभु अपना ।
 उन्ही के हाथ में अब हाथ
तो किस बात की चिंता ।
 हमारे साथ श्री रघुनाथ
तो किस बात की चिंता ।

 शरण में रख दिया जब माथ
तो किस बात की चिंता ।
 किया करते हो तुम दिन रात
क्यों बिन बात की चिंता ।    

ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैंजनियां

   

ठुमक चलत रामचंद्र 

बाजत पैंजनियां ..

किलकि किलकि उठत धाय, 

गिरत भूमि लटपटाय .

धाय मात गोद लेत ,

दशरथ की रनियां ..

अंचल रज अंग झारि, 

विविध भांति सो दुलारि .

तन मन धन वारि वारि,

कहत मृदु बचनियां ..

विद्रुम से अरुण अधर,

बोलत मुख मधुर मधुर .

सुभग नासिका में चारु,

लटकत लटकनियां ..

तुलसीदास अति आनंद, 

देख के मुखारविंद .

रघुवर छबि के समान, 

रघुवर छबि बनियां ..  

तू दयालु ,दीन हौं तू दानि, हौं भिखारी।



तू दयालु ,दीन हौं
 तू दानि, हौं भिखारी।
 हौं प्रसिद्ध पातकी,
 तू पाप-पुंज-हारी ॥ १ ॥

 नाथ तू अनाथको,
 अनाथ कौन मोसो
मो समान आरत नहिं,
 आरति हर तोसो ॥ २ ॥

Sunday, June 7, 2026


                      
 राम को देख कर के जनक नंदिनी,
 बाग में वो खड़ी की खड़ी रह गयी ।
राम देखे सिया को सिया राम को,
 चारो अँखिआ लड़ी की लड़ी रह गयी ॥

 थे जनक पुर गये देखने के लिए,
सारी सखियाँ झरोखो से झाँकन लगे ।
 देखते ही नजर मिल गयी प्रेम की,
जो जहाँ थी खड़ी की खड़ी रह गयी ॥

 राम को देख कर के जनक नंदिनी…॥

 बोली एक सखी राम को देखकर,
रच गयी है विधाता ने जोड़ी सुघर ।
 फिर धनुष कैसे तोड़ेंगे वारे कुंवर,
मन में शंका बनी की बनी रह गयी ॥


राम को देख कर के जनक नंदिनी…॥

 बोली दूसरी सखी छोटन देखन में है,
फिर चमत्कार इनका नहीं जानती ।
एक ही बाण में ताड़िका राक्षसी,
उठ सकी ना पड़ी की पड़ी रह गयी ॥

राम को देख कर के जनक नंदिनी…॥

 राम को देख कर के जनक नंदिनी,
 बाग में वो खड़ी की खड़ी रह गयी ।
राम देखे सिया को सिया राम को,
चारो अँखिआ लड़ी की लड़ी रह गयी ॥