Saturday, June 13, 2026

ओ चेला वही चीज लाना रे ,
गुरु ने मंगाई।

पहली भिक्षा आटा लाना
 गांव नगर के पास ने जाना।
 एजी चलती चक्की चख के आना।
 जोली तो भर के लाना
मेरे चेला रे, गुरु ने मंगाई।


 ओ चेला वही चीज लाना रे ,
 गुरु ने मंगाई।

अरे दूजी भिक्षा जल की लाना।
 कुआ बावड़ी के पास ने जाना।
ऐ खारा मीठा देख के लाना।
 ऐ तुम्बी तो भर कर ,
 लाना मेरे चेला रे , गुरु ने मंगाई।


ओ चेला वही चीज लाना रे ,
 गुरु ने मंगाई।

 तीजी भिक्षा मांस की लाना।
जीव जंतु को नहीं सताना।
 ऐ जिन्दा मुर्दा देख के लाना।
 ऐ खप्पर भर कर, लाना मेरे चेला रे,
 गुरु ने मंगाई।
gfgf ed kig sv
 ओ चेला वही चीज लाना रे ,
गुरु ने मंगाई।

चौथी भिक्षा लकड़ी की लाना।
वन राय को नहीं सताना।
भारी बनाकर , लाना मेरे चेला रे,
गुरु ने मंगाई।

ओ चेला वही चीज लाना रे ,
 गुरु ने मंगाई।

केवे मखंदर सुन जदी गोरख।
ये पथ है निर्वाणा।
इण पदा री करे खोजना।
 वो नर चतुर,

सुजाना मेरे चेला रे गुरु ने मंगाई।
ओ चेला वही चीज लाना रे ,
गुरु ने मंगाई।