मैं थाने सिवरू गजानन देवा

  मैं थाने सिवरू गजानन देवा   वचनों रा पालनहारा जी ओ,  सरस्वती मात शारदा ने सिवरू  हिरदे करो नी उजियाला जी ओनिन्दरा निवारू भोलेनाथ ने निन्दर...

Saturday, July 4, 2026

 इनका भेद बता मेरे अवधू 


  

इनका भेद बता मेरे अवधू
अच्छी करनी कर ले तू
डाली फूल जगत के माही
जहाँ देखा वहां तू का तू


 हाथी में हाथी बन बैठो
 चींटी में हैं छोटो तू
 होय महावत ऊपर बैठे
हांकन वाला तू का तू

 चोरों के संग चोरी करता
बदमाशों में भेड़ो तू
चोरी करके तू भग जावे
 पकड़ने वाला तू का तू


 दाता के संग दाता बन जावे
भिखारी में भेड़ों तू
मंग्तो होकर मांगन लागे
देने वाला तू का तू

 नर नारी में एक विराजे
दो दुनिया में दिसे क्यूँ
बालक होकर रोवन लागे
रखन वाला तू का तू

erwtrt87875
 जल थल जीव में तू ही विराजे
जहाँ देखूं वहां तू का तू
 कहें कबीर सुनो भाई साधो
गुरु मिला हैं ज्यों का त्यों  

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.