Saturday, June 6, 2026

तेरे इश्क में प्यारे,
 बदनाम हो चुका हूं,
 बदनाम हो चुका हूं, 
अब तो दीदार दिखा दे,
 मैं तेरा हो चुका हूं,
 तेरे इश्क में प्यारे, 
बदनाम हो चुका हूं।

 मैंने पहना फकीरी बाना, 
अब दुनिया मारे ताना,
 ताने से क्या शर्माना, 
दीवाना हो चुका हूं, 
तेरे इश्क में प्यारे,
 बदनाम हो चुका हूं।

 एक नाम सुना जो तेरा, 
दुनिया से मुखड़ा फेरा, 
हरदम तू जी को हेरा, 
हैरान हो चुका हूं, 
तेरे इश्क में प्यारे, 
बदनाम हो चुका हूं।

 मने तेरा बिरहा सतावे, 
दिन रात नींद नहीं आवे, 
अंजल पुराने भावे, 
बीमार हो चुका हूं, 
तेरे इश्क में प्यारे, 
बदनाम हो चुका हूं।

 तेरी शरण में आया, 
मुझको अब क्या फिक्र है, 
तुझको फिक्र दुनिया की, 
सबकी तू ले खबर है, 
तेरे इश्क में प्यारे, 
बदनाम हो चुका हूं। 

आया हूं तेरे दर पर, 
जाऊंगा दर्शन करके, 
अचल राम हटेगा मर के, 
कुर्बान हो चुका हूं,
 तेरे इश्क में प्यारे,
 बदनाम हो चुका हूं। 
तेरे इश्क में प्यारे, 
बदनाम हो चुका हूं, 

बदनाम हो चुका हूं, 
अब तो दीदार दिखा दे, 
मैं तेरा हो चुका हूं, 
तेरे इश्क में प्यारे,
 बदनाम हो चुका हूं।