मैं थाने सिवरू गजानन देवा

  मैं थाने सिवरू गजानन देवा   वचनों रा पालनहारा जी ओ,  सरस्वती मात शारदा ने सिवरू  हिरदे करो नी उजियाला जी ओनिन्दरा निवारू भोलेनाथ ने निन्दर...

Showing posts with label कृपा की न होती जो आदत तुम्हारी।. Show all posts
Showing posts with label कृपा की न होती जो आदत तुम्हारी।. Show all posts

Saturday, July 4, 2026

कृपा की न होती जो आदत तुम्हारी।


 कृपा की न होती जो आदत तुम्हारी।
 तो सूनी ही रहती अदालत तुम्हारी।


 ओ दीनों के दिल में जगह तुम न पाते।
 तो किस दिल में होती हिफाजत तुम्हारी।


 ग़रीबों की दुनिया है आबाद तुमसे।
 ग़रीबों से है बादशाहत तुम्हारी।

 न मुल्जिम ही होते न तुम होते हाकिम।
 न घर-घर में होती इबादत तुम्हारी।


 तुम्हारी उल्फ़त के दृग ‘बिन्दु’ हैं वे।
 तुम्हें सौंपते है अमानत तुम्हारी।