मैं थाने सिवरू गजानन देवा

  मैं थाने सिवरू गजानन देवा   वचनों रा पालनहारा जी ओ,  सरस्वती मात शारदा ने सिवरू  हिरदे करो नी उजियाला जी ओनिन्दरा निवारू भोलेनाथ ने निन्दर...

Showing posts with label तू चेतन खुदा खुद आप है. Show all posts
Showing posts with label तू चेतन खुदा खुद आप है. Show all posts

Sunday, July 5, 2026

 तू चेतन खुदा खुद आप है ,  

 फिर धरता  किसका ध्याना।




     तू चेतन खुदा खुद आप है ,
 फिर धरता किसका ध्याना। 

 तू ही खंड ओर पिण्ड बखाना ,
 तू ही ब्रम्हांड में जोत जगाना ,
 बाहर भीतर क्यूँ भटकाना।
 जपता किसका जाप ,
 सब माया माही भुलाना।


 तू चेतन खुदा खुद आप है ,
 फिर धरता किसका ध्याना 

 तू ही ईश्वर ब्रह्मः कहाना ,
तू ही आतम परमातम माना ,
सगुण निर्गुण तू ही ठहराना।
 कहाँ गया घर घाप रे ,
तज दे सर्व अज्ञाना।


 तू चेतन खुदा खुद आप है ,
 फिर धरता किसका ध्याना। 

तुझ से भीन्न कहो कह ज्ञाना ,
 जाग्रत जान पारख स्थाना ,
गाफिल दशा को दूर हटाना।
 दूजा न कोई बाप है ,
नित समय स्वरूप समाना


 तू चेतन खुदा खुद आप है ,
 फिर धरता किसका ध्याना। 

अमर अलौकिक रूप तुम्हारा ,
जनम मरण माया से न्यारा ,
सत्य सनातन संत पुकारा ,
गरिबा ज्ञान अताप है ,
नित ज्यूँ का त्यूं बलवाना।


 तू चेतन खुदा खुद आप है ,

 फिर धरता किसका ध्याना।