मैं थाने सिवरू गजानन देवा

  मैं थाने सिवरू गजानन देवा   वचनों रा पालनहारा जी ओ,  सरस्वती मात शारदा ने सिवरू  हिरदे करो नी उजियाला जी ओनिन्दरा निवारू भोलेनाथ ने निन्दर...

Showing posts with label मन ! तोहे केहि विध कर समझाऊं ।. Show all posts
Showing posts with label मन ! तोहे केहि विध कर समझाऊं ।. Show all posts

Sunday, June 7, 2026

 मन ! तोहे केहि विध कर समझाऊं ।

सोना होय तो सुहाग मंगाऊं, 

बंकनाल रस लाऊं ।

ग्यान शब्द की फूंक चलाऊं, 

पानी कर पिघलाऊं ॥१॥

घोड़ा होय तो लगाम लगाऊं, 

ऊपर जीन कसाऊं ।

होय सवारे तेरे पर बैठूं, 

चाबुक देके चलाऊं ॥२॥

हाथी होय तो जंजीर गढ़ाऊं, 

चारों पैर बंधाऊं ।

होय महावत तेरे पर बैठूं, 

अंकुश लेके चलाऊं ॥३॥

लोहा होय तो एरण मंगाऊं, 

ऊपर ध्रुवन ध्रुवाऊं ।

ध्रुवन की घनघोर मचाऊं, 

जंतर तार खिंचाऊं ॥४॥

ग्यानी होय तो ज्ञान सिखाऊं, 

सत्य की राह चलाऊं ।

कहत कबीर सुनो भाई साधू, 

अमरापुर पहुंचाऊं ॥५॥

मन ! तोहे केहि विध कर समझाऊं ।