Sunday, October 1, 2023

हमन हैं इश्क़ मस्ताना

               
       iititii98899ff        
ना पल बिछड़े पिया हम से,
 ना हम बिछड़े,पियारे से,

 हमन हैं,इश्क़ मस्ताना,
 हमन को होशियारी क्या,

 रहेंआज़ाद या जग में,
हमें दुनियाँ से यारी क्या।
 हमन हैं इश्क़ मस्ताना,
 हमन से होशियारी क्या,

 जो बिछड़े हैं पियारे से,
भटकते दर बदर फ़िरते,
 हमारा यार है हम में,
हमन को इंतजारी क्या,
हमन हैं, इश्क़ मस्ताना,
हमन को होशियारी क्या।

 कबीरा इश्क़ का माता,
दुइ (द्वैत) को दूर कर दिल से,
जो चलना राह नाज़ुक है,
 हमन सर बोझ भारी क्या,
 हमन हैं, इश्क़ मस्ताना,
हमन को होशियारी क्या,

 रहें आज़ाद या जग में,
हमें दुनियाँ से यारी क्या।

           hgfgf 656543 wrg3 gdfgfdfdf