A4 प्रिंट प्रीव्यू
ॐ विश्वकर्मणे नमः
भगवान विश्वकर्मा स्तुति
शिल्प व सृजन के आद्य देव श्री विश्वकर्मा जी की वंदना
ब्रम्ह रूप अवतार हो , जग में सृजनहार।
चारों युगों में गूँजती तुम्हरी जय जय कार।
योगसिद्धा भुवना तनय , वसु प्रभास के अंश।
देवाचार्य देवशिल्पी जगत करत प्रसंश।
सतयुग में तो स्वर्गलोक , त्रेता में लङ्का नगरी।
द्वापर में रची द्वारिका चकित भई है नगरी।
कालदण्ड यमराज का , रचा इंद्र का वज्र।
शिवजी का त्रिशूल रचा , रचा सुदर्शन चक्र।
लौह ताम्ब्र और स्वर्ण शिला , काष्ट शिल्प है धर्म।
पञ्च शिल्प प्रदाता है , नित्य सवाँरे कर्म।
शरणागत रक्षा करो , निवण करूँ सरकार ।
लाज आप के हाथ है , भव से करियो पार।
Lyrics By — AVIRAJ
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.