आरती भैरव जी की
जय भैरव देवा प्रभु जय भैरव देवा ।
जय काली और गौरा देवी कृत सेवा ॥
जय॥
तुम्ही पाप उद्धारक दुःख सिन्धु तारक ।
भक्तों के सुख कारक भीषण वपु धारक ॥
जय॥
वाहन श्वान विराजत कर त्रिशूल धारी ।
महिमा अमित तुम्हारी जय जय भयहारी ॥
जय॥
तुम बिन सेवा देवा सफल नहीं होवे ।
चौमुख दीपक दर्शन सबका दुःख खोवे ॥
जय॥
तेल चटकि दधि मिश्रित भाषावलि तेरी ।
कृपा करिये भैरव करिये नहीं देरी ॥ जय॥
पाव घूंघरु बाजत अरु डमरु डमकावत ।
बटुकनाथ बन बालकजन मन हरषावत ॥
जय॥
बटुकनाथ की आरती जो कोई नर गावे ।
कहे धरणीधर नर मनवांछित फल पावे ॥
जय॥
Pages
मैं थाने सिवरू गजानन देवा
मैं थाने सिवरू गजानन देवा वचनों रा पालनहारा जी ओ, सरस्वती मात शारदा ने सिवरू हिरदे करो नी उजियाला जी ओनिन्दरा निवारू भोलेनाथ ने निन्दर...
Showing posts with label आरती भैरव जी की. Show all posts
Showing posts with label आरती भैरव जी की. Show all posts
Tuesday, June 9, 2026
-
म्हारो थाँ पर दारमदार, म्हारो थाँ पर दारमदार। मैं तो थाँरो खेल खिलौनूँ, थे हो खेलनहार ॥ टेर ॥ मैं तो थाँरी रामफिरकली, थे हो फेरनहार। उलटी ...
-
सांवरिया थारा नाम हज़ार कैसे लिखूं कुंकु पतरी कुंकु पतरी रे श्याम प्रेम पतरी घनश्याम थारा नाम हज़ार कैसे लिखूं कुंकु पतरी सांवरिया थारा ना...
-
साँवरिया का दर पे देखो , घणा जातरी आया। कोई मांगे काली गाडी , कोई धन ओर माया , कोई मांगे गौरी लाडी , कोई सुन्दर काया। १। साँवरिया का द...